Breaking News

जागा प्रशासन बड़ी मशक्कत के बाद खोली गई बंद पुलिया

सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र नई जेल  मार्ग पर मऊ गांव में  दलित बस्ती के घरों में काफी पानी भर गया था जिसकी ख़बर को संज्ञान में लेते हुए    उपजिलाधिकारी  के निर्देश पर  पीडब्ल्यूडी के जेई मोहित कटियार के अथक प्रयास से  जल निकासी पुलिया को खुलवाया गया जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। नई जेल  गोसाईगंज मार्ग मऊ में  पी डब्लयू डी द्वारा सड़क निर्माण में बनी सकरी पुलिया कचरा भरने के कारण बन्द हो गई थी जिससे दलित बस्ती सहित चारो ओर सड़के जल मग्न हो गई थी जिसकी शिकायत तहसील दिवस में भी की गई थी जिसे प्रमुखता से सभी समाचार पत्रों एवम् पोर्टलों में  प्रकाशित किया था पुलिया के जाम होने की वजह से  बस्‍ती की सड़को पर जलभराव और  घरों में तालाब का गंदा पानी भर गया था। 

जिसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी सूर्य कान्‍त त्रिपाठी ने पी डब्ल्यू डी के अधिकारियों से संपर्क कर जल्द से जल्द जाम पड़ी पुलिया को खुलवाने का निर्देश दिया  था  जागे प्रशासन ने  संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता  मोहित कटियार अपनी टीम के साथ  शुक्रवार सुबह से ही पुलिया को खुलवाने में जुट गये और लगभग सात घंटे की बड़ी मसक्कत   के बाद जाम पड़ी पुलिया को खोला जा सका , पुलिया खुलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली  लेकिन पुलिया के सामने जल निकासी नाला आगे बंद होने से पानी नहीं निकल रहा , नाले की ग्रामीणों ने सफाई कराने की मांग की है ।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें) 

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …