Breaking News

सीएम ने गम्भीर बीमारियों के इलाज को 399 व्यक्तियों को दी आर्थिक मदद

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जिलों के 399 व्यक्तियों को 5 करोड़ 91 लाख 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।यह जानकारी यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 29 फरवरी से 6 मार्च 2020 के बीच कुल 5 करोड़ 91 लाख 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता 399 लाभार्थियों को प्रदान की गई।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में आजमगढ़ के पंचम यादव, मऊ की कु. अकीला खातून, कौशाम्बी की आशा देवी और रायबरेली के अशोक कुमार आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …