पटना (संजय कुमार मुनचुन) : जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार देने की मांग की है।
- होली से पूर्व शराब की बड़ी खेप धराया, दरभंगा मद्यनिषेध टीम ने कंटेनर से 305 लीटर शराब किया बरामद
- डॉ भीमराव अम्बेडकर संस्थान द्वारा होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह आयोजित
- इंटरनेशनल महिला दिवस पर भव्य समारोह आयोजित
- राजेश्वर राणा ने सीएम नीतीश के जन्मदिन पर दी बधाई, कहा – 2025 फिर से नीतीश
- दरभंगा में नवनिर्मित प्रेस क्लब का मंत्री महेश्वर हजारी ने किया उद्घाटन
इस मामले को लेकर उन्होंने सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए आग्रह किया कि 12 करोड़ भारतीयों के सम्मान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जलवायु परिवर्तन उच्चतम उनके प्रयासों को लेकर नोबेल पुरस्कार देने की अनुशंसा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि साल 2007 में जलवायु परिवर्तन पर कार्यों को लेकर अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति अल्बर्ट गोरे जूनियर को भी नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार देने की मांग का भाजपा एमएलसी संजय मयूख ने समर्थन किया।
जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार देने की मांग पर राजद ने कड़ी टिप्पणी की है। राजद एमएलसी व विधान परिषद में विरोधी दल के मुख्य सचेतक सुबोध कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घोटालों के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।