Breaking News

सीएम ने प्रशिक्षु महिला सिपाहियों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइंस लखनऊ में प्रशिक्षु महिला सिपाहियों की दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया। प्रशिक्षु महिला सिपाहियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए उन्होंने नसीहत दी कि जो अनुशासन ट्रेनिंग के दौरान सिखाया गया, उसे पूरी नौकरी के दौरान बनाए रखना। इस दौरान सुबह से चल रही परेड पूर्वाभ्यास और फिर शाम को पासिंग आउट परेड से थकी सात महिला प्रशिक्षु गश खाकर गिर गईं।

डीजीपी ओपी सिंह के साथ परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु महिला सिपाहियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्दी पहनने के बाद जनता के प्रति आप सभी का दायित्व बढ़ गया है। फील्ड में तैनाती के बाद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। इससे आत्मसंतोष भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी पर कानून-व्यवस्था की बुनियाद टिकी हुई है। कानून-व्यवस्था बेहतर होगी तो प्रदेश के विकास का रास्ता खुलेगा।

दीक्षांत परेड का संचालन परेड कमांडर आरती सिंह व दीक्षा सिंह ने किया। मुख्यमंत्री ने दोनों को पुरस्कार भी प्रदान किया। साथ ही सर्वांग-सर्वोत्तम पुरस्कार अंजिल पांडेय व जया सिंह को प्रदान किया। परेड में 660 महिला सिपाहियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया और देश की सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर डीजी प्रशिक्षण सुजानवीर सिंह, एडीजी प्रशिक्षण डॉ. संजय एम. तरडे, एडीजी कानून-व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री, एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत, आईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार व एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

यूपी पुलिस को मिले 20964 सिपाही

रविवार को प्रदेश के विभिन्न सेंटरों पर कुल 20964 सिपाही पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इन्हें विभिन्न जिलों एवं पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में छह माह का आधारभूत प्रशिक्षण दिया गया। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइंस सीतापुर व रिजर्व पुलिस लाइंस लखनऊ में 660 महिला सिपाहियों को प्रशिक्षित किया गया। छह महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद इनकी पासिंग पाउट परेड हुई। प्रशिक्षण के दौरान परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले प्रशिक्षुओं को डीजीपी ने पुरस्कृत किया।

परेड के दौरान बेहोश हो गईं सात प्रशिक्षु महिला सिपाही
रिजर्व पुलिस लाइंस लखनऊ में पासिंग आउट परेड के दौरान कुछ प्रशिक्षु महिला सिपाही बेहोश हो गईं। हालांकि थोड़े समय में ही वह होश में आ गईं। दीक्षांत परेड तो शाम 3 बजे से होनी थी, लेकिन लगभग चार घंटे पहले से उनका रिहर्सल हो रहा था।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …