राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि सिर्फ दीया औआर मोमबत्ती जलाएं, कोई उत्सव न मनाएं। योगी ने कहा कि कोरोना से जंग में प्रधानमंत्री मोदी के अभियान को पूरे देश में समर्थन मिल रहा है। आप सभी से अपील है कि अपने घरों से बिना भीड़ इकट्ठा किए प्रधानमंत्री के अभियान को सफल बनाएं।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सीएम योगी ने कहा कि कोविड केयर फंड के माध्यम से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाकर स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मिसाल स्थापित करनी है। इसके लिए सभी माननीय विधायकगणों से और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से उत्तर प्रदेश कोविड केयर फण्ड में योगदान करने की अपील की है।

इस पहले शनिवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो मायावती को कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है। उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी विधायकों से जरूरतमंदों की मदद के लिए 1-1 करोड़ रुपये देने को कहा है। इसके साथ ही अपने जरूरतमंद पड़ोसियों की भी मदद करने को भी कहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !