Breaking News

15 अप्रैल से खुलेगा लॉकडाउन! सीएम योगी ने यूपी के विधायकों से मांगा सहयोग और सुझाव

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के सभी दलों के विधायकों से बात की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही बातचीत में उन्होंने लॉकडाउन खुलने के बाद की स्थिति पर सुझाव व सहयोग मांगा। सीएम योगी ने कहा कि 15 अप्रैल से हम लॉकडाउन को खोलेंगे तो जमावड़ा या भीड़ न होने पाए। इसमें आपका सहयोग चाहिए।

उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल के बाद अगर लॉकडाउन खोला गया और भीड़ हो गई तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इसके लिए हम व्यवस्था बनाएंगे। सीएम योगी ने आगाह किया कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई बहुत लंबी है। लॉकडाउन खत्म होने के साथ हमारी लड़ाई खत्म नहीं होगी बल्कि हमें और सतर्क रहना होगा। उन्होंने राज्य के एमएलए से कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को व्यापक स्तर पर कोरोना केयर फंड से आगे बढ़ायाा जाएगा।15 अप्रैल से हम लॉकडाउन को खोलेंगे तो जमावड़ा या भीड़ न होने पाए। इसमें आपका सहयोग चाहिए। 15 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खोला गया और अगर भीड़ हो गई तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।

yogi

सीएम योगी ने विधायकों से बातचीत में अपील कि प्रदेश के सभी एमएलए कोरोना केयर फंड में अपनी एक महीने की सैलरी दें। इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में इसका इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि यह कोरोना वायरस नबंबर या दिसंबर में फिर से फैल सकता है।विधायकों से सीएम योगी ने कहा कि वे रिक्शा चालकों, खोमचे वालों व अन्य गरीब के बैंक खाता का नंबर फोन पर पता कर सरकार को दें ताकि सरकार उन्हें राहत मुहैया करा सके।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …