
विमलेश तिवारी (लखनऊ) :: राजधानी के केजीएमयू ट्रामा सेंटर पर पीड़ित महिला और वकील के मामले पर अस्पताल प्रशासन से जानकारी मांगने पर ट्रामा के सीएमएस यूबी मिश्रा ने मीडिया कर्मियों से अभद्रता की। साथ ही उन्होंने ट्रामा के सामने से न्यूज चैनलों के कैमरा हटाने की बात भी कही। जहां एक तरफ उन्नाव मामले पर कुलदीप सिंह सेंगर सवालों के घेरों में है वहीं ट्रामा के सीएमएस बताये जाने वाले यूबी मिश्रा जिस तरह से मीडिया कर्मियों को वहां से जाने की बात कर रहे हैं वो संदेह के घेरे में है। बता दें कि ट्रामा सेंटर में मीडिया के साथ अभद्रता करने वाले खुद को केजीएमयू का ट्रामा का सेंटर का अधिकारी बताने वाले यू.बी. मिश्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों को लेकर अभद्रता की और केजीएमयू ट्रामा सेंटर के गेट के सामने लगे न्यूज चैनलों के कैमरो को हटाने को लेकर हंगामा काटा। पूरे मामले पर अस्पताल प्रशासन भी खामोश है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
देखने वाली बात यह है कि जिस तरह से उन्होंने ट्रामा सेंटर के अंदर अपनी निजी कार को गेट के ठीक सामने खड़ी कर रखा था जिससे वहां आने जाने वाले मरीजों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था फिर भी अस्पताल प्रशासन के कान पर जूं नही रेंगी मरीज़ हलकान होते रहे। ज्ञात रहे इससे पहले भी यू.बी. मिश्रा कई बार मीडिया कर्मियों से भिड़ चुके हैं। आखिर वो क्या वजह है जिसको ट्रामा सेंटर मीडिया से छुपाना चाहता है क्या वजह है जो बार बार ट्रामा सेंटर के सीएमएस यू.वी.मिश्रा मीडिया से अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !