
सुखलाल (लखनऊ) :: उन्नाव रेप कांड ने उत्तर प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। रेप पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना के बाद प्रदेश सरकार पर चौतरफा हमला हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश देते हुए इससे जुड़े सभी पांच मामलों को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया है। ऐसे में पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर शांतिपूर्ण धरना दिया है। कार्यकर्ताओं ने पीड़िता के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
इस दौरान समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि, बीते कई दिनों से उन्नाव रेप पीड़िता का केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार अभी उसके स्वास्थ्य में बहुत सुधार नहीं है। उन्होंने कहा कि हम ईश्वर से कामना करते हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए। बता दें, धरने में बड़ी संख्या में पार्टी के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे और हाथों में मोमबत्तियां लेकर पीड़ित महिला के प्रति दुख प्रकट किया।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !