Breaking News

कांग्रेस गिरफ्तार किये गए बेगुनाह पीड़ितों की कानूनी मदद करेगी

राज प्रताप सिंह
लखनऊ ब्यूरो। कांग्रेस पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शनों में शामिल गिरफ्तार किए बेगुनाह पीड़ितों की कानूनी मदद करेगी। यह निर्णय कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोमवार को पार्टी के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के साथ बैठक में लिया।

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पूरे प्रदेश में किस तरह से सरकारी तन्त्र ने अराजकता फैलायी और उसकी वजह से अनेकों निर्दोष लोग मारे गये हैं। हजारों की संख्या में प्रदेश के नागरिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। श्रीमती गांधी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का यह कर्तव्य बनता है कि प्रत्येक निर्दोष पीड़ित परिवार एवं व्यक्ति के पक्ष में आवाज उठाए, साथ ही हर तरह की कानूनी राय एवं सहायता प्रदान करे।

बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस प्रत्येक जिले में जहां-जहां भी निर्दोष नागरिकों का उत्पीड़न हुआ है उन सब जिलों में निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करेगी। चूंकि कांग्रेस यह मानती है कि प्रत्येक निर्दोष पीड़ित के साथ खड़ा होना राजनीतिक दलों का कर्तव्य है। साथ ही, यह संविधान सम्मत है कि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा‘मोना, सांसद पी.एल. पुनिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी एवं राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े सहित सैंकड़ों की संख्या में अधिवक्तागण भी मौजूद थे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …