राज प्रताप सिंह लखनऊ ब्यूरो : प्राणि उद्यान में आयोजित वन्य प्राणी सप्ताह के समापन अवसर पर सोमवार को प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का संवैधानिक कर्तव्य है। पारिस्थितिकी तन्त्र को बचाने के लिए ज्ञान, व्यवहार,कौशल एवं पर्यवेक्षण की आदत विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले कीटनाशकों का पक्षियों व कीटों पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

इसके लिए जीवों के संरक्षण का संदेश ग्राम स्तर तक पहुंचाकर वन्य प्राणि संरक्षण की भावना विकसित करनी होगी। कार्यक्रम में छात्रों से वन्य प्राणि संरक्षण में योगदान देने के लिए कहा। कार्यक्रम में मौजूद प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि विचारों और कल्पनाओं को शामिल कर हम वन्य प्राणि संरक्षण का लक्ष्य प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इसके बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुनील पांडे ने कहा कि वन्य प्राणियों को संरक्षण हमारी अत्यन्त प्राचीन परम्परा है। प्राणि उद्यान के निदेशक आरके सिंह ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन अधिकारियों व वन कर्मियों को पुरस्कृत किया।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !