Breaking News

जनवितरण प्रणाली की दुकान में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन तरीके से मिलेगा राशन

डेस्क : मुजफ्फरपुर जिले में जनवितरण प्रणाली की दुकान में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन तरीके से राशन मिलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इसी माह से जिले के 17 सौ दुकानों पर पॉश (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन इंस्टॉल कर दी गई है।

इस मशीन के संचालन के तरीकों को लेकर जिला परिषद् सभागार में जनप्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, प्रमुखों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार व एसडीओ पश्चिमी अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने कहा कि इसी महीने से पॉश की सुविधा शुरू हो रही है। कुछ तकनीकी कारणों से हाईब्रिड तरीके से मशीन से अनाज लोगों को दिए जाएंगे।

राशन वितरण में मशीन खराब होने का नहीं चलेगा बहाना: कहा कि अगर किसी दुकान में मशीन काम नहीं कर रही है तो मैनअुली भी अनाज देना है। यह बहाना नहीं चलेगा कि मशीन खराब है इसलिए इतने उपभोक्ताओं को राशन नहीं दिया गया। राशन तो हर हाल में देना है। मशीन की कार्ययोजना की जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी महमूद आलम ने दी। उन्होंने बताया कि अभी कई दुकानों पर मशीन को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। इसको देखते हुए हाईब्रिड पद्धति अपनाई गई है। फिलहाल, जिले में राशन के आठ लाख 20 हजार 660 उपभोक्ता हैं। कार्यशाला में केरोसिन नहीं मिलने व कम मिलने की समस्या रखी गई।

आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक राशन कार्ड को एक लीटर ही देना है। शहर में केरोसिन नहीं देने का आदेश जारी हो चुका है। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर अजय कुमार ने मशीन से अनाज उठाने के तरीके बताये और जनप्रतिनिधियों के सवालों के जवाब भी दिए। प्रोजेक्टर से डेमो करके दिखाया। मौके पर जिला प्रशासन व आपूर्ति विभाग के कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Check Also

Bihar Crime News: प्रेम विवाह की सजा! नाराज पिता ने दामाद को मारी गोली, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा गांव में प्रेम विवाह का एक खौफनाक …

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

  डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध …

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

  डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने …