जयदेव सल्हैता उच्च विद्यालय बड़ियरबा के प्रांगण से कोसी दियारा क्षेत्र के निवासियों को मुख्यमंत्री देंगे तोहफा

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जदयू कार्यकर्ता उच्च विद्यालय बड़ियरबा परिसर का जायजा लेते हुए
झंझारपुर/मधुबनी संवाददाता(डॉ. संजीव शमा) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को कोसी दियारा क्षेत्र स्थित जयदेव सल्हैता उच्च विद्यालय बड़ियरबा के प्रांगण से कोसी दियारा क्षेत्र सहित कमला पश्चिमी तटबंध निवासियों को कई तोहफा देनेवाले हैं। मुख्यमंत्री जिन योजनाओं का आज बड़ियरबा के सभा मंच से रिमोट द्वारा शिलान्यास करनेवाले हैं उनमें जल संसाधन विभाग की योजनाएं शामिल है। मधेपुर प्रखंड में कोसी नदी की बाढ़ से निपटने के लिए बसीपट्टी सलहेसपुर से मेहशा तक 4.6 किलोमीटर लंबा बाढ़ सुरक्षात्मक बांध का विस्तारीकरण किया जाना है। अभी यह सुरक्षात्मक बांध सुपौल जिले के सिकटा मझारी से लेकर बसीपट्टी के सलहेसपुर तक निर्मित है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस बांध के निर्माण से प्रखंड के लगभग 30 हजार की आबादी को बाढ़ से निजात मिल सकती है। बाढ़ सुरक्षात्मक बांध के मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किए जाने की खबर को लेकर कोसी दियारा वासियों में खुशी व्याप्त है। वहीं भूतही बलान नदी पर फुलपरास के रामनगर से लेकर घोघरडीहा लिंक रोड तक बाढ़ सुरक्षात्मक बांध का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जदयू कार्यकर्ता उच्च विद्यालय बड़ियरबा परिसर का जायजा लेते हुए
दूसरी ओर कमला बलान नदी के बायां तटबंध को पीपरा घाट से लेकर झंझारपुर रेलवे लाइन तक तथा दायां कमला तटबंध के पीपरा घाट से लेकर एनएच के समियां चौक तक एवं नरुआर से 53 वें किलोमीटर तक तटबंध का जीर्णोद्धार किया जाना है। जिसका शिलान्यास रिमोट द्वारा मुख्यमंत्री बड़ियरबा उच्च विद्यालय के प्रांगण से आज करेंगे। कमला तटबंध का ऊंचीकरण, पक्कीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। इन योजनाओं को अगले वर्ष आनेवाली बाढ़ से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अलावे भी जिले के अन्य कई योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !