मधुबनी/झंझारपुर (डॉ संजीव शमा) : लोक शिक्षा समिति मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रिंग बांध सीतामढ़ी में विज्ञान मेला सह प्रांतीय विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन विगत शुक्रवार को किया गया । आयोजित विज्ञान मेले में प्रदेश भर के 22 जिलों से 851 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर झंझारपुर को प्रदेश स्तर पर पांचवा स्थान प्राप्त हुआ ।

प्रमाण पत्र के साथ विद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षक
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
विद्यालय से भाग लेने वाली छात्राओं में प्रिया कुमारी , रंजन कुमारी एवं नीतू कुमारी ने हिस्सा लिया । छात्राओं ने प्रान्त स्तर पर पांचवा स्थान लेकर अपने प्रतिभा का परिचय देने में कामयाबी हासिल की है । आयोजन के मुख्य अतिथि लोक शिक्षा समिति के सह सचिव अजय कुमार तिवारी ने प्रतिभागी छात्राओं को पारितोषिक एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । मौके पर समिति के सह सचिव अजय कुमार तिवारी, वैदिक गणित के प्रांतीय प्रमुख मिथिलेश कुमार सिंह, सीतामढ़ी के विभाग निरीक्षक प्रदीप कुमार कुशवाहा, ललित कुमार राय, अनिल कुमार राम, उमाशंकर पोद्दार आदि उपस्थित थे । प्रदेश स्तर पर पांचवा स्थान प्राप्त कर सम्मानित किये जाने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रमेश कुमार, अध्यक्ष ओम प्रकाश कंठ, शिक्षाविद कुमार साहब, संदीप दास, डॉ संजीव एवं विद्यालय परिवार के आचार्य एवं आचार्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं को शुभकामना एवं बधाई दी है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !