Breaking News
Home / उ० प्र० / इटावा / लखनऊ में 64 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, अब तक 183 कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ में 64 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, अब तक 183 कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ।राजधानी लखनऊ में 64 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें लखनऊ के नौ लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। वहीं 48 जमाती शामिल हैं जो सहारनपुर समेत दूसरे राज्यों से हैं। बाकी सात ऐसे मरीज हैं, जिनकी दोबारा जांच कराई गई थी उनमें वायरस का पता चला है। इन सभी की जांच केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई है। वहीं लखनऊ में कोरोना के 183 केस हो गए हैं जिसमें 106 लोग ऐसे हैं जो लखनऊ के रहने वाले हैं। 
सदर व नजीराबाद में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वायरस लगातार नए लोगों को शिकार बना रहा है। शनिवार को नौ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें पांच लोग सदर व दो तोपखाना के हैं।  नजीराबाद स्थित नया गांव निवासी दो और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक बीकेटी स्थित जीसीआरजी मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन 48 जमाती कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। ये सभी अमीनाबाद, सदर व शहर के दूसरे इलाकों की मस्जिदों से पकड़े गए लोग हैं। इनके संपर्क में आए लोग भी संक्रमण की जद में आ गए हैं। इसके अलावा सात ऐसे लोग हैं जिनकी दोबारा जांच कराई। पहली जांच में इन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …