Breaking News

COVID-19: सिंगर कनिका के सम्पर्क में आने वालों को तलाश रही इंटेलीजेंस

कनिका कपूर और उसके परिवारीजनों के सम्पर्क मे रहने वालों को तलाश करना स्वास्थ्य विभाग के लिये चुनौती बन गया

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

कोरोना संक्रमित सिंगर कनिका कपूर और उसके परिवारीजनों के सम्पर्क मे रहने वालों को तलाश करना स्वास्थ्य विभाग के लिये चुनौती बन गया है। कुछ लोग तो खुद ही सामने आ रहे हैं। पर, कई ऐसे लोग हैं जो अभी भी कनिका की पार्टी में जाने की बात छिपा रहे हैं। इन्हें ढूंढ़ने के लिये ही स्वास्थ्य विभाग के कहने पर जिला प्रशासन ने लखनऊ पुलिस से मदद मांगी है। इस पर पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी इंटेलीजेंस को ब्योरा जुटाने को कहा।

पुलिस कमिश्नर के इस आदेश के बाद ही एसीपी गोमतीनगर और खुफाई विभाग की एक टीम ने होटल ताज, शालीमार अपार्टमेंट में पड़ताल शुरू की। एडीसीपी क्राइम दिनेश पुरी ने अपनी टीम को जुटा दिया। इ्रस दौरान ही पता चला कि कनिका दो दिन होटल ताज में रुकी थी। फिर हीवेट पालीटेक्निक के पास शालीमार ग्रान्ट स्थित अपने नए फ्लैट पर गई। यहां भी होली पर एक पार्टी में वह शामिल हुई।

एडीसीपी दिनेश पुरी ने कहा कि यह पता किया जा रहा है कि कनिका के सम्पर्क में कौन कौन आया। इस बारे में पता किया जा रहा है। कई नम्बरों को सर्विलांस पर लिया गया है। कनिका, उसके पिता व अन्य परिवारीजनों के मोबाइल नम्बर की काल डिटेल निकलवायी गई है। इन नम्बरों के आधार पर पुलिस यह पता कर रही है कि कितने लोग उसकी पार्टी में रहे। क्या किसी दोस्त की पार्टी में भी वह गई।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …