Breaking News

कोरोना पहुंचा बिहार, एक की मौत 2 पॉजिटिव मरीज

डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक युवक की मौत हुई है। पटना एम्स में मुंगेर जिले के रहने वाले युवक की मौत होने पर जांच में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टी हुई है। वहीं कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं, एक कतर से और दूसरा स्कॉटलैंड से आया है। स्कॉटलैंड वाला मरीज एनएमसीएच में भर्ती है।

एम्स के निदेशक ने बताया कि मृतक युवक का शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, मृतक सैफ अली सऊदी अरब से आए थे। 38 वर्षीय सैफ बिहार के मुंगेर के निवासी थे। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सैफ के मौत की पुष्टि की है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि जिस मरीज की मौत हुई है, वह पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में किडनी का इलाज करा रहा था। वह मुंगेर जिला का रहने वाला था। प्रधान सचिव ने मृतक के कोरोना पॉजिटिव होने की भी पुष्टि की। 

पटना के आरएमआरआइ के निदेशक डॉ. प्रदीप दास ने बताया कि देर रात जांच में दो कोरोना पॉजिटव मामले मिले हैं। उन्‍होंने बताया कि देर रात तक 114 नमूनों की जांच हुई थी, जिनमें शाम तक सौ सैंपल की जांच पूरी हो चुकी थी। उनमें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं मिला। लेकिन देर रात क शेष 14 सैंपल की जांच के दौरान दो की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उन्‍होंने बताया कि इसकी जानकारी दिल्‍ली में भारतीय चिकित्‍सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और राज्‍य के स्वास्थ्य मंत्री व प्रधान सचिव को दी गई है।

बिहार में कोरोना वायरस के लक्षण वाले 520 यात्रियों को अबतक सर्विलांस पर रखा गया है। इनको 14 दिनों तक होम आइसोलेशन पर रखकर डॉक्टरों द्वारा निगरानी की जा रही है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …