Breaking News

बिहार :: बेखौफ़ अपराधियों का तांडव जारी, मुजफ्फरपुर में डाक्टर सह भाजपा के सक्रिय नेता की गोली मारकर हत्या

डेस्क : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है. मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने सरेआम एक ग्रामीण चिकित्सक सह भाजपा के सक्रिय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है. 

मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर जिले के शिबाईपट्टी थाना के खेमकरण गांव में बैजू साह अपनी दवा दुकान पर बैठे हुए थे. शाम करीब साढे सात बजे तीन युवक ग्राहक बनकर आए और दवा की मांग की. बैजू साह जैसे ही दवा देने में मशगुल हुए तभी  एक अपराधी ने उनके सीने में ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए तीन गोलियां मार दी. गोली लगने से घायल हुए बैजू साह को इलाज के लिए एसकेएमसीएच के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई.
पत्नी वार्ड सदस्य व भाजपा के बूथ लेवल एजेंट थे बैजू
बैजू साह मीनापुर क्षेत्र में भाजपा में काफी सक्रिय थे. भाजपा ने उन्हें बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) बनाया था. उनकी पत्नी प्रमीला देवी चतुरसी पंचायत की वार्ड सदस्य है। गांव के चौक पर छोटी से दवा की दुकान थी. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कार्रवाई की जा रही है. अभी पीडि़त परिवार की ओर से को बयान नही मिला है. 
डीएसपी (पूर्वी) गौरव पाण्डेय ने कहा कि ‘घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से जानकारी ली जा रही है. कारणों की जानकारी मिलने के बाद अपराधियों की पहचान करने में सुविधा होगी. वैसे पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

Check Also

Bihar Crime News: प्रेम विवाह की सजा! नाराज पिता ने दामाद को मारी गोली, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा गांव में प्रेम विवाह का एक खौफनाक …

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

  डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध …

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

  डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *