डेस्क। भारत निर्वाचन आयोग के अद्यतन निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा बताया गया कि दरभंगा जिला अन्तर्गत लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में अत्यधिक प्रचार खर्च, घूस की वस्तुओं का नगद या वस्तु के रूप में वितरण, अवैध हथियारों, शराब, असामाजिक तत्वों की आवाजाही एवं आदर्श आचार संहिता संबंधी प्रावधानों के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों/सूचनाओं को प्राप्त करने, चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण एवं चुनाव में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में


दरभंगा समाहरणालय परिसर अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में तत्काल प्रभाव से शिकायत अनुश्रवण कोषांग-सह-जिला नियंत्रण कक्ष (24X7) की स्थापना किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या – 06272-240600 है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर स्थापित अनुश्रवण कोषांग-सह-जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय नोडल पदाधिकारी नगर आयुक्त कुमार गौरव तथा मुख्य नोडल पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी , संयुक्त राज्य कर आयुक्त एवं जिला नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) डॉ.रश्मि वर्मा कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्ति कर्मी मतदान की तिथि तक जिला नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहेंगे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !