दरभंगा : माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा इसी सप्ताह अयोध्या मामले पर फैसला सुनाये जाने के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने सभी अधिकारियों व कर्मियों को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण जिला में विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूर्ण चौकसी बरतने की बात कही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की जा रही है। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ-साथ थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक कर दोनों पक्षों से जिला में सौहार्द बनाये रखने की अपील किये जाने की बात कही है। साथ ही विवादित व भड़काव बयान पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए आदेश जारी किया है। आज ही राज्य मुख्यालय से भी विडियो कॉन्फे्रंसिंग के माध्यम से जिला में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए चौकसी रखने का निदेश दिया है।

इसी आलोक में उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो ने सभी प्रखंड व अंचलाधिकारियों से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यालय में बने रहकर विशेष चौकसी बरतने का निदेश दिया। सोशल मीडिया पर विशेष चौकसी रखने का आदेश दिया गया है। इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी पुष्पेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा सहित सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी शामिल थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !