Breaking News

दरभंगा में निगरानी की दूसरी बड़ी कार्रवाई, विद्युत कार्यपालक अभियंता घूस लेते धराया अबतक 3 गिरफ्तार

डेस्क। निगरानी विभाग की टीम ने बिहार के दरभंगा जिला में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, दरभंगा ग्रामीण के विद्युत कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार और टेक्नीशियन एसिस्टेंट रिंकू कुमारी को 40 हजार रुपया घुस लेते उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया है। रिश्वत की राशि आटा चक्की में बिजली कनेक्शन देने के लिए मांग की गई थी। वही गिरफ्तारी के बाद से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

इस बात की जानकारी देते हुए निगरानी विभाग के डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के दरभंगा ग्रामीण के विद्युत कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार और उनके साथ लाइनमैन के रूप में कार्यरत रिंकू कुमारी को 40 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। वही डीएसपी ने बताया कि अजित कुमार रिश्वत की राशि अपने सहयोगी रिंकू कुमारी के माध्यम से ली थी।

 

वही निगरानी डीएसपी पवन कुमार ने कहा की इस बात की शिकायत एक मार्च को निगरानी विभाग पटना को समस्तीपुर जिला के खानपुर के रहने वाले अनिल कुमार ने किया था। शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में कहा था कि डिलाही में आटा चक्की के लिए लाइन की आवश्यकता है। इसके लिए बिजली विभाग कनेक्शन के एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई।

 

अनिल कुमार के आवेदन के आधार पर अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया और विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, दरभंगा ग्रामीण के विद्युत कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार के पास से निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत के 40 हजार रुपया के साथ उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया है। वही उन्होंने बताया कि इस सफल ऑपरेशन में निगरानी विभाग के 13 कर्मी शामिल थे।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …