Breaking News

एक्शन में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी, केवटी थानाध्यक्ष समेत 3 को किया निलंबित

 

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के मतदान 20 मई के दौरान बोगस वोटिंग करने को लेकर केवटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट का नकली हस्ताक्षर कर दोनों मामले दर्ज किए गए थे। इसे लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट मणि मोहन वर्मा व दीपक कुमार ने डीएम को सूचित किया था कि थाने में अंकित किए गए कांड पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। इसके बाद डीएम के निर्देश पर एसएसपी ने मुख्यालय डीएसपी से जांच करवायी।

Advertisement

 

जांच रिपोर्ट में मुख्यालय डीएसपी ने कहा कि थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा ने कांड संख्या 150/24 दर्ज किया था। उस कांड के सेक्टर मजिस्ट्रेट मणि मोहन वर्मा थे, लेकिन उनका फर्जी हस्ताक्षर चौकीदार सुभाष कुमार यादव ने किया था। वहीं, कांड संख्या 151/24 का सेक्टर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार थे। उनका नकली हस्ताक्षर प्रशिक्षु दारोगा विकास कुमार मंडल ने किया था। इसकी जांच करवाई गई थी।

 

मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक ने अपने जांच प्रतिवेदन में बताया कि केवटी थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा ने प्रशिक्षु दारोगा विकास कुमार मंडल एवं चौकीदार सुभाष कुमार यादव ने सेक्टर मजिस्ट्रेट का नकली हस्ताक्षर कर बोगस वोट डालने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। एसएसपी ने तीनों आरोपितों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी के निर्देश पर मद्य निषेध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर राहुल कुमार को केवटी थानाध्यक्ष के पद पर स्थानांतरित किया गया है। थानाध्यक्ष के रूप में स्थानांतरित होने के बाद राहुल कुमार ने योगदान कर थाना कांड संख्या 286/24 मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार के आवेदन पर पूर्व थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा, प्रशिक्षु दारोगा विकास कुमार मंडल व चौकीदार रंजीत कुमार यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी शनिवार को एसएसपी ने दी है।

 

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …