लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा जिस एयर इंडिया के विमान से आ रहे थे उसकी खिड़की के शीशा खिसक गया। विमान के लखनऊ पहुंचने पर डिप्टी सीएम ने एयर इंडिया से इसकी शिकायत की। वहीं उनके समर्थकों ने हंगामा किया।

एयर इंडिया का कहना है कि शीशा खिसका नहीं था। उसके किनारे लगी रबर की बिडिंग हट गई थी। खतरे की कोई बात नहीं।शुक्रवार को दिनेश शर्मा दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई 811 से आ रहे थे। शाम 6:30 बजे विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी। रास्ते मे शीशे की बिडिंग हटने से यात्रियों में दहशत फैल गयी।
- सुशासन दिवस नीतीश संवाद :: 24 नवंबर को DMCH ऑडिटोरियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, जदयू कार्यकर्ताओं की हुई अहम बैठक
- मिथिलांचल आईटीआई में पंचम कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन, सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
पौने आठ बजे विमान के लखनऊ उतरने से पहले तक यात्री किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए थे। डिप्टी सीएम ने खिड़की की फोटो भी खींच ली जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।पूरे स्टाफ को तलब कियालखनऊ पहुंचते ही दिनेश शर्मा ने एयर इंडिया के स्टाफ को तलब किया। यात्रियों की सुरक्षा के बारे में चिंता जताई।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !