लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में शराब माफियाओं की कठपुतली सरकार चल रही है। शराब तस्करों को कोई खौफ नहीं है।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा है कि यूपी में भाजपा सरकार अपराधों पर रोक लगाने में पूरी तरह नाकाम रही है। जहरीली शराब का धंधा भी अब ऊपरी संरक्षण से फलफूल रहा है। इसने कितनी ही जाने ले ली है। भाजपा सरकार फिर भी संवेदनहीन बनी हुई है।
बाराबंकी में जहरीली शराब पीकर दो दर्जन मौतें हो चुकी हैं जबकि 85 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सीतापुर में 4 मौतें हुई हैं। अमेठी में भी एक मौत होने की ख़बर है।
इन मौतों से भाजपा की राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती है क्योंकि अभी पिछले वर्ष भी ऐसी घटनाएं हुई थीं। वर्ष 2018 में बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से 9 सहारनपुर में 50 और उन्नाव में 12 मौतें हुई थी।
शराब के अवैध कारोबारी खुलेआम मौतें बेच रहे हैं।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सरकारी ठेकों पर भी नकली कच्ची शराब मिलने लगी है। मथुरा में 250 पेटी अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ है। हरियाणा से शराब की तस्करी का धंधा जोरों पर चल रहा है, भाजपा सरकार और उसका आबकारी विभाग जानकर भी अनजान बना हुआ है।
प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चला है। पूरे राज्य में अपराधियों और माफियाओं का बोलबाला है। शासन के आदेश को अब अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते हैं। माफिया किस्म के अपराधी मनमानी चला रहे है। जनता का हर वर्ग अपने को असुरक्षित समझ रहा है। सरकार पर उसका भरोसा नहीं रह गया है। जनता ऐसी सरकार के जनविरोधी चेहरे से बुरी तरह सहमी और डरी हुई है। जनजीवन इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा जितना भाजपा राज में है। हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं तो आम हो गई हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !