Breaking News

यूपी बोर्ड मूल्यांकन पर फैसला 20 अप्रैल के बाद : डिप्टी सीएम

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) ::उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा है कि यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन के संबंध में 20 अप्रैल के बाद फैसला लिया जाएगा। इसके बाद ही रिजल्ट की तारीखें घोषित की जाएंगी। वहीं लॉकडाउन चलने तक ऑनलाइन कक्षाएं होंगी। 20 अप्रैल से सभी माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई शुरू करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक व्हाट्सएप वर्चुअल क्लास का सहारा लेकर प़ढ़ाई करवाएंगे। इसके लिए सभी डीआईओएस को निर्देश भेज दिए गए हैं। इसके माध्यम से हम विद्यार्थियों को होमवर्क भी देंगे। ई कंटेंस से पढ़ाई करवाने की व्यवस्था की गई है। हमने कक्षा 6 से 9 और 11 कक्षा में बिना परीक्षा प्रोन्नति देने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री ने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। जैसा उन्होंने कहा है उसका अक्षरश: पालन करे, जब बाहर निकले तब मॉस्क लगा कर निकले। हम ज्यादा से ज्यादा सैनिटाइजेशन कर रहे हैं और नागरिकों की सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं यूपी सरकार कर रही है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …