Breaking News

शाहीनबाग में दिल्ली पुलिस ने लॉक डाउन को लेकर की बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार 100 दिनों बाद धरना खत्म

डेस्क : नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ पिछले 3 महीने से दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहा प्रदर्शन दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह खत्म करवा दिया।

शाहीन बाग में दोनों ओर की सड़क को सुबह 7 बजे पुलिस ने खाली करवाया। पुलिस की इस कार्रवाई में शाहीन बाग से कुल 9 लोग हिरासत में लिए गए हैं, जिनमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। दिल्ली पुलिस का मानना है कि लॉक डाउन और दिल्ली में धारा-144 लागू होने के दौरान आवश्यक वस्तुओं और इमरजेंसी वाहनों के आवागमन में दिक्कत न हो, इसलिए यह कार्रवाई की गई है। 

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव और खतरे के मद्देनजर दिल्ली पूरी तरह से लॉक डाउन और फिलहाल धारा-144 भी लागू है। इसी का अनुपालन कराने के लिए मंगलवार सुबह शाहीन बाग में धरना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पहले तो धरना खत्म करने की गुजारिश की और फिर विरोध करने पर वहां मौजूद 9 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद यहां पर दोनों ओर की सड़क को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। 

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह पहुंची दिल्ली पुलिस ने पहले धरने पर बैठे चंद लोगों से गुजारिश की फिर चेतावनी दी। नहीं मानने पर 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद धरना स्थल से टेंट, कुर्सियों, मेजों को हटाया दिया है।  

दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी देवेश श्रीवास्तव के मुताबिक, धरना स्थल पर पुलिस कार्रवाई का विरोध करने रहे  9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को यहां पर शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

बताया जा रहा है कि दिल्ली में धारा-144 लागू होने के चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस का यह भी कहना है कि यहां पर लोगों को दोबारा धरना करने की इजाजत भी नहीं दी जाएगी।

बता दें कि धरने के चलते पिछले तीन महीने से दिल्ली से नोएडा आने-जाने लाखों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

Check Also

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

यमुना बाजार में उजड़ने का डर: 310 परिवारों के सामने घर बचाने की जंग

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में इन दिनों बेचैनी और अनिश्चितता का माहौल है। प्रशासन …

गैंग बस्ट अभियान में पुलिस की सफलता, गोगी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन …