डेस्क : दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से सभी देश लड़ रहे हैं। भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। तकरीबन 500 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, नौ की मौत हुई है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस महामारी को लेकर सरकार एक पैकेज का ऐलान कर सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कांफ्रेंस कर रही हैं। वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख वित्त वर्ष 2018-19 के लिए बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 500 के करीब पहुंच चुकी है और नौ लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक-एक मौत हुई जबकि पूर्व में हुई सात मौत महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में एक एक मौत हुई थी। देश में 22 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 से अब भी संक्रमित लोगों की संख्या 446 है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !