Breaking News

भाजपा राज में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तिलांजलि : अखिलेश

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि विदेशों से लोगों को जहाजों से फ्री में लाया जा रहा है। श्रमिक दिखा रहे हैं कि टिकट लेने पर ही उन्हें रेल यात्रा की सुविधा मिली है।

भाजपा राज में अब झूठ छुपाने को तरह-तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना भाजपा सरकार को गंवारा नहीं। उसको इसमें अपना सिंहासन डोलने का खतरा लगने लगता है। लोकतांत्रिक मर्यादाओं और मान्यताओं की तिलांजलि दी जा रही है। विपक्ष से तो क्या मुख्यमंत्री को अपने विधायक से भी डर लगने लगा है?आखिर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने से परहेज क्यों? इसमें विधायक कोरोना संकट के समाधान के बारे में चर्चा करते, उपाय बताते जिससे सरकार को मदद मिलती। चंद अधिकारियों के बूते इस भयंकर समस्या का सामना नहीं किया जा सकता है। मुख्यमंत्री दावे चाहे जितने करें कोरोना संक्रमरण के हालात सुधर नहीं रहें है। लाकडाउन की वजह से सूरत में फंसे उत्तर प्रदेश के एक मजदूर मनोज सिंह ने आत्महत्या कर ली। गाजियाबाद से पैदल अम्बेडकर नगर घर जा रहा युवक अपनी जान गंवा बैठा। आर्थिक तंगहाली के चलते और कितनी जाने जाएंगी?

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …