Breaking News

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले- जब राम चाहेंगे, तभी मंदिर का निर्माण होगा

बहराइच। एक तरफ जहां भाजपा के कई नेता राम मंदिर निर्माण को लेकर मुखर होने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से सुनवाई में देरी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने राम मंदिर पर बयान देते हुए कहा कि जब भगवान राम चाहेंगे, तभी मंदिर का निर्माण हो सकेगा। बिना भगवान की मर्जी के कोई काम नहीं होता। हमारी सरकार राम राज्य व रामकाज की परिकल्पना के तहत ही कार्य कर रही है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले- जब राम चाहेंगे, तभी मंदिर का निर्माण होगा

कैसरगंज से विधायक व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पौत्र के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार को सुबह सवा दस बजे बहराइच पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पत्रकार वार्ता के दौरान राम मंदिर समेत कई अन्य मुद्दों पर बात की।

इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बिना भगवान की इच्छा के कोई कार्य नहीं होता है। जब राम चाहेंगे तब मंदिर बन जायेगा। हमारी सरकार रामराज्य व रामकाज के लिए ही कार्य कर रही है। वहीं उन्होंने जिले की भाजपा सांसद सावित्री फुले के अयोध्या में बुद्ध की मूर्ति स्थापित करने के बयान पर कहा कि हमारी पार्टी में सिर्फ सीएम व प्रदेश अध्यक्ष जो कहते हैं वही पार्टी की लाइन होती है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए कटिबद्ध है। आगामी बोर्ड परीक्षा को हम सबसे कम समय मे कराने जा रहे हैं। जिससे इस पर होने वाला भारी भरकम खर्च पर भी रोक लग सकेगी। वहीं परीक्षा केंद्रों को बदलने के लिए किसी भी प्रकार की सिफारिश बर्दास्त नहीं की जाएगी। हमारी सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है।

एससी एसटी एक्ट में संशोधन के बाद सवर्णों के उत्पीड़न के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी व योगी के राज में किसी भी सवर्ण के साथ ज्यादती नहीं होगी। हमारी सरकार में चाहे दलित हों, सवर्ण या पिछड़े किसी का भी नाजायज उत्पीड़न नहीं होगा। लेजर रिजार्ट में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वह दोपहर में ही तय कार्यक्रम से पूर्व लगभग 12 लखनऊ प्रस्थान कर गए।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर जानलेवा हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त खुद बाल बाल बचे

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *