Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर District Judge ने थानाध्यक्षों, डीटीओ और एमवीआई के साथ की बैठक

डेस्क : जिला परिवहन पदाधिकारी, एमवीआई एवं दरभंगा के सभी थानाध्यक्षों के साथ जिला जज विनोद कुमार तिवारी अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला परिवहन पदाधिकारी,एमवीआई एवं थानाध्यक्षों के साथ बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दावा वाद के संदर्भ में किसी भी तरह का लेट लतीफ नहीं करे।

सभी अधिकारी अपने-अपने मामलों में अनुसंधान,आरोप पत्र दाखिल करने जैसे जो भी कार्य हैं,तय समय-सीमा के अन्दर निष्पादित करें। दावा वादों से जुड़े सभी स्टॉक होल्डर्स का दायित्व है कि 09 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक मामलों को निपटारे के लिए तैयार रखना है।

उन्होंने थानाध्यक्षों से नोटिस तामिला संबंधी जानकारी ली, साथ ही थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि नोटिस तामिले को तीव्र गति से करे। उन्होंने कहा कि सभी नोटिसों का तामिला समय से कराना सुनिश्चित करें,लोक अदालत संबंधी कार्य में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतें।

बैठक में अवर न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव,डीटीओ,एमवीआई सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …