Breaking News

अवैध शराब की बिक्री पर डीएम व एसएसपी भी नपेंगे – मुख्य सचिव

लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : बाराबंकी में जहरीली शराब से मौतों के बाद प्रदेश सरकार फिर हरकत में आई है। मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने कहा है कि अवैध शराब बनाने या बिक्री का मामला सामने आने पर संबंधित जिले के डीएम व एसएसपी पर भी कार्यवाही की जाएगी।

आबकारी विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव ने सभी डीएम व एसएसपी को संयुक्त टीम गठित कर एक माह तक सघन अभियान चलाने और अवैध व जहरीली शराब बनाने व बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रत्येक शराब की दुकान के स्टाक का शत-प्रतिशत सत्यापन करने और अभियान की साप्ताहिक रिपोर्ट देने को कहा है।

मुख्य सचिव ने मिथाइल अल्कोहल का स्टोरेज करने वालों का पुलिस सत्यापन कराने का भी निर्देश दिया। इस दौरान डीजीपी ओपी सिंह, एडीजी कानून एवं व्यवस्था आनंद कुमार, प्रमुख सचिव आबकारी व वन कल्पना अवस्थी भी मौजूद रहे।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …