पटना (संजय कुमार मुनचुन) : जिलाधिकारी कुमार रवि ने कंटेनमेंट क्षेत्र खाजपुरा का भ्रमण कर हाउस टू हाउस सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस अभियान में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को जिलाधिकारी ने प्रत्येक घर का सर्वे करने तथा विहित प्रपत्र में बांछित जानकारी संधारित करने का निर्देश दिया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
विदित हो कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हाउस टू हाउस सर्वेक्षण का कार्य संचालित है। इसके अतिरिक्त सोडियम हाइपोक्लोराइड/ ब्लीचिंग पाउडर से छिड़काव करने का अभियान सतत रूप से जारी है।

सर्वेक्षण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि अभी तक 205998(दो लाख पांच हजार नौ सौ अंठानवे) घरों का सर्वे पूरा हो चुका है। इस अभियान में कुल 914 टीम तथा 256 सुपरवाइजर कार्यरत है। इस टीम में नगर निगम ,स्वास्थ्य विभाग ,समेकित बाल विकास परियोजना तथा पुलिस विभाग के व्यक्ति संलग्न हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत विशेषकर कंटेनमेंट क्षेत्र में सर्वे कार्य में संलग्न व्यक्तियों के सराहनीय कार्य , समर्पण एवं निष्ठा को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने का निर्देश दिया। सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक घर में व्यक्ति के खांसी रहने /बुखार रहने /सांस में तकलीफ रहने आदि लक्षण के बारे में पूछताछ की जाती है साथ ही विदेश से यात्रा कर लौटे व्यक्ति के बारे में जानकारी ली जाती है तथा विहित प्रपत्र में सभी जानकारी संधारित की जाती है।
कंटेनमेंट क्षेत्र खाजपुरा में सात टीमें सर्वे हेतु कार्यरत हैं तथा आवश्यकतानुसार टीम की संख्या में वृद्धि की जा सकती है। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी को इस कार्य की सतत रूप से प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है साथ ही लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के साथ सिविल सर्जन डॉक्टर राजकिशोर चौधरी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !