
राम किशोर रावत (माल/लखनऊ) :: माल इलाके के एक गांव में 11 वर्षीय दलित नाबालिक के साथ एक युवक ने जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया।नाबालिक के पिता ने माल थाने पर कि लिखित शिकायत पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।वही पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित की नाबालिक बेटी को सोमवार को बाग की रखवाली कर रहे गांव के ही युवक ने अकेली देख पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।बालिका के शोर पुकार करने और पड़ोसी बागवानों के आने के भय से बालिका को छोड़ कर भाग निकला।लड़की ने घर पहुंचकर आप बीती माँ बाप को बतायी तो पिता ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की लेकिन युवक के घर वाले झगड़े पर आमादा हो गये।पीड़ित मंगलवार को बेटी के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देकर शिकायत दर्ज करायी।पुलिस नेआरोपी को गिरफ्तार कर अनुसूचित जाति उत्पीड़न अधिनियम और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !