डेस्क : बिहार राज्य के आठवीं पास बेरोजगार युवा भी अब प्लम्बर, वेल्डर, ड्रेस मेकिंग, कारपेंटर, पेंटर आदि का प्रशिक्षण ले सकते हैं। अभी दसवीं पास युवाओं को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण एवं महानिदेशालय ने इस बाबत सभी सरकारी व प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आठवीं की योग्यता पर नामांकन लेने को कहा है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
महानिदेशालय का यह आदेश इसी साल से शुरू होने वाले सत्र अगस्त 2020 से प्रभावी होगा। आईटीआई में कुछ ऐसे प्रशिक्षण कोर्स हैं जिसमें अभी दसवीं पास युवाओं को ही प्रशिक्षण लेने का मौका मिलता है। दिसम्बर में केंद्र सरकार के साथ सभी राज्यों की बैठक हुई। कई राज्यों ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया था कि प्लम्बर, वेल्डर आदि ऐसे पाठ्यक्रम है जिसमें दसवीं पास होने की जरूरत नहीं है। इसलिए इसकी योग्यता आठवीं ही कर दी जाए। अरसा पहले इन पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण लेने की योग्यता आठवीं ही थी, जिसे बाद में दसवीं कर दिया गया था। कई राज्यों के सुझाव पर केन्द्र सरकार ने अपनी सहमति जताई। इसके बाद प्रशिक्षण महानिदेशालय ने पिछले सप्ताह इस बाबत आदेश जारी कर दिया।

महानिदेशालय के उप महानिदेशक आर सेंथिल कुमार द्वारा जारी आदेश में शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) के तहत प्लम्बर, वेल्डर, ड्रेस मेकिंग, कारपेंटर, पेंटर, सरफेस ऑर्नामेंटेशन टेक्निक में प्रशिक्षण लेने की योग्यता दसवीं से आठवीं कर दी गई है। सीटीएस के तहत चलने वाले इन पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण एक साल का होता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !