पटना : राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारियों के साथ बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक बुलाई है. इस बैठक में बूथ लेवल तैयारी से लेकर कोरोना सहित जिले के आपराधिक स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की जाएगी. विधानसभा की चुनावी समीक्षा के लिए जिलाधिकारियों को पूर्व से ही 25 बिंदु भेज दिया गया है. एक-एक बिंदुओं पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जिलों से रिपोर्ट ली जायेगी.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस बैठक में स्ट्रांग रूम और मतगणना सेंटर के भवन को चिह्नित किये जाने की अद्यतन जानकारी लेने से लेकर बूथ जहां पर वोटरों की संख्या 500 या उससे कम है वहां पर मतदान कर्मियों की संख्या घटाये जाने के संबंध में अहम् फैसला लिया जाएगा.बिहार के बाहर से राज्य में आये हुए श्रमिकों का निर्धारित मानक के अनुसार वोटरलिस्ट में नाम शामिल करने को लेकर की गयी कार्रवाई ,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संविदा आधारित व तदर्थ कर्मियों की स्टैटिक भेजने की तैयारी,सार्वजनिक स्थलों की क्षमता की स्थिति, त्रुटिवाले इवीएम और वीवीपैट के निर्माण करनेवाली कंपनी को मरम्मति के लिए भेजे जाने, मतदाता सूची के सतत अद्यतीकरण में प्राप्त लंबित प्रपत्रों के निष्पादन और ऑफलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों के डिजिटलाइजेशन की स्थिति जैसे बिंदुओं पर इस बैठक में समीक्षा की जायेगी.

पटना स्थित राज्य चुनाव आयोग के दफ़्तर में कई चरणों में पदाधिकारियों की ट्रेनिंग कराई जा चुकी है, साथ ही सभी जिलों को ईवीएम मशीनें भी भेजी जा चुकी हैं जिसका ट्रायल भी जारी है, यानी राज्य चुनाव आयोग बिहार चुनाव की तैयारी में काफी दिनों से जुटी हुई है लेकिन गाइड लाईन जारी होने के बाद अब इसमें और तेजी आ गई है.हर जिले के डीएम एसपी चुनाव की तैयारी में जुटे हैं.चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार तबादले लगातार कर रही है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !