Breaking News

चुनाव 2019 :: अमेठी से राहुल गांधी ने किया नामांकन, भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का नामांकन आज

लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, बहन व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बहनोई राबर्ट वाड्रा की मौजूदगी में अमेठी के जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन भरा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेठी से पर्चा भरने से पहले बहन प्रियंका गांधी और उनके परिवार के साथ तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया।

राहुल गांधी के नामांकन से पहले उनकी मां सोनिया गांधी सहित पूरा परिवार अमेठी में मौजूद था। इस रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। मुंशीगंज से शुरू हुये रोड शो में सड़क किनारे कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ जमा है। कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस का झंडा है।


बता दें कि कांग्रेस के गढ़ में गांधी का मुकाबला भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। राहुल ने केरल के वायनाड से भी नामांकन भरा है। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी आज गुरुवार को अमेठी से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। जबकि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपना पर्चा रायबरेली से दाखिल करेंगी।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *