
प्रमोद राही (नगराम/लखनऊ) :: नगराम कस्बे की सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं की वजह से वाहन चालकों व राहगीरों के लिए खतरा साबित हो रहा हैं। देखते ही देखते इनकी संख्या काफी बढ़ जाती है। कई बार स्थिति ऐसी रहती है कि सड़क पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लग जाता है। इससे यातायात बाधित हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं की समस्या हर जगह की है जिसकी वजह से आये दिन दुर्घटना होती रहती है। नगराम कस्बे की मार्केट से लेकर थाना के बाहर एवं रोड के बीच में एकजुट होकर खड़े रहते हैं इस तरह से आवारा पशुओं की भारी संख्या में रोड पर मौजूद होने से आये दिन हादसें होते रहते हैं बरसात शुरू होने के बाद सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा बढ़ गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सबसे अधिक समस्या नगराम क्षेत्र के आसपास गांव में खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं से बनी रहती है आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पशुओं की वजहों से आवागमन बाधित होने के साथ राहगीरों को आने-जाने में जानवरों का भय बना रहता है। सुबह से लेकर रात तक आवारा पशु सड़कों पर डटे रहते हैं। इन्हें सड़क से भगाने की कोशिश में ही दुर्घटनाएं घट जाती हैं। जब ये आवारा पशु बाजार में घुसकर अव्यवस्था उत्पन्न करते हैं और इन्हें भगाने की कोशिश में कई लोग घायल हो जाते हैं। इसके अलावा नगराम से लेकर निगोहा मार्ग पर मवेशियों के कारण लोग सीधे ड्राइव नही कर पाते । चौराहे के साथ-साथ गलियों में आवारा पशुओं का डेरा कभी न खत्म होने वाली समस्या बन गई है।सरकार द्वारा पशुओं के लिए बनाये गए पशु आश्रय केंद्र फेल नज़र आ रहे हैं।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !