Breaking News

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के परिजन बोले, हैदराबाद एकाउंटर जैसा हो आरोपियों का हश्र

लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह) हैदराबाद में महिला वेटनरी डाक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या मामले में चारों आरोपियों का एकाउंटर कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद उन्‍नाव गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने कहा कि हैदराबाद एकाउंटर जैसा ही हर आरोपियों का भी हश्र हो।   
गुरुवार को उन्‍नाव के बिहार थाना इलाके में गैंगरेप पीड़िता को पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। उन्नाव बलात्कार पीड़िता को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बलात्कार पीड़िता जब अदालत जा रही थी, तभी बलात्कार के दो आरोपियों समेत पांच लोगों ने उसे कथित रूप से आग के हवाले कर दिया था। इस दौरान पीड़िता 90 प्रतिशत तक झुलस गई। उसके परिजन बेटी को जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले आरोपियों के लिए भी इसी तरह की सजा चाहते हैं।

 बिहार थाना इलाके के हिंदूनगर भाटनखेडा़ में जैसे ही ग्रामीणों को हैदराबाद मामले के आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने की जानकारी मिली, सभी ने इसे सही बताया। 
उन्नाव पीड़िता के पिता और चाचा ने कहा कि हैदराबाद एकाउंटर जैसा ही हर आरोपियों का भी हश्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों में डर बैठेगा नहीं तो आज हमारे साथ हुआ, कल किसी दूसरे के साथ होगा और फिर किसी और के साथ, ऐसे इस तरह की घटनाओं का सिलसिला चलता रहेगा।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …