लखनऊ (संदीप जयसवाल) : मेहनत करो,आगे बढ़ो,संघर्ष करने वालों की कभी हार नहीं होती है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए लखनऊ उन्नाव विधान परिषद सदस्य वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह यादव साजन ने सोमवार को सपा पार्षद ताराचंद रावत उर्फ भैया जी के भपटामऊ स्थित आवास पर लोगों के बीच कहते हुए कहा संघर्षसील कार्यकर्ता की कभी

हार नहीं होती है हार से भी एक बड़ी सीख मिलती है आप लोग मेहनत करो आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं। 2022 में विधानसभा के आम चुनाव में एक बार फिर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने युवा पार्षद ताराचंद रावत सहित अन्य नेताओं को आगे होने वाले चुनाओं की तैयारी में लगने का निर्देश दिया।जिस पर ताराचन्द्र रावत ने कहा हम आपके पूरी तरह से साथ है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता संघर्षशील और धैर्यवान है।कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव परिणामों से हताश होने की आवश्यकता नहीं है।उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सपा बसपा गठबंधन ने 15 सीटों पर जीत हासिल की है लेकिन यह परिणाम संतोषजनक नहीं है।कार्यकर्ताओं के संघर्ष की बदौलत ही समाजवादी पार्टी का बहुत जल्द ही एक बार फिर से परचम लहराएगा।इस अवसर पर जिला महासचिव राशिदअली सहित कई अन्य सपा नेता उपस्थित रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !