पटना (संजय कुमार मुनचुन) : लालू प्रसाद यादव का 72 वां जन्मदिन पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया पटना जिला अध्यक्ष देव मुनि सिंह यादव ने 72 पाउंड का केक काटा और कार्यकर्ताओं संग 72 वा जन्मदिन मनाया।

आज का दिन राजद कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण दिन रहा राजद के सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव 72 वर्ष के 11 जून 2019 को हुए इस मौके पर राजद कार्यालय को कार्यकर्ताओं ने सजाया और 72 पाउंड का केक भी लाया ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस केक को काटने के लिए और जन्मदिन मनाने के लिए लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव को पार्टी कार्यालय आना था लेकिन वह किसी वजह से नहीं आये,तो कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई, फिर राजद कार्यकर्ताओ ने अपने पटना जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में केक काटा और लालू प्रसाद यादव का 72 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर राजद के पटना अध्यक्ष देव मुनि सिंह यादव ने लालू की तस्वीर को केक लगाया। लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में रांची के होटवार जेल में सजा काट रहे हैं अभी स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजरत है ।
वही परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली में हैं लेकिन पटना में तेज प्रताप मौजूद थे और राजद कार्यालय जाना मुनासिब नहीं समझा और अपने छात्र राजद इकाई के चुनाव में लगे रहे । तेज प्रताप छोटी मोटी कार्यो और जनता दरबार के लिए राजद कार्यालय हमेशा आते जाते रहे हैं और वहां लालू प्रसाद यादव के चेंबर में बैठकर चिंतन मनन करने के बाद आगे की कार्यवाही या कार्य शुरू करते रहे हैं पर आज अपने पिताजी के 72 वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय जाना उचित नहीं समझा अब आने वाले समय में तेज प्रताप यादव अपने कार्यकर्ताओं से क्या कुछ कहते हैं और संदेश देते हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !