पटना (संजय कुमार मुनचुन) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के सफल आयोजन के लिए बिहार सरकार ने तैयारियां शुरू की दी है। इस संबंध में मंगलवार को स्वास्थ्य और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से एक समीक्षा बैठक का आयोजन पटना में किया गया, जिसकी अध्यक्षता कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ दीघा विधायक संजीव चौरसिया, बांकीपुर विधायक नितिन नवीन, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव रवि परमार, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर सचिव दीपक आनंद के अलावा NSS,नेशनल कैडेट कोर,नेहरू युवा केन्द्र और पतंजलि के प्रतिनिधि समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को बिहार सरकार की ओर से मुख्य कार्यक्रम पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इस आयोजन में आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस के आयोजन में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि शैक्षिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों से सम्पर्क स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तत्पर है। इसके लिए प्रचार के विभिन्न माध्यमों जैसे – पोस्टर, होर्डिंग, पंफ्लेट, सोशल मीडिया आदि का इस्तेमाल वृहद पैमाने पर किया जायेगा।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बैठक में योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने के लिए यातायात की उचित व्यवस्था कराने का विचार किया गया। मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने प्रदेश के सभी सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में योग दिवस के मुख्य आयोजन के साथ – साथ वे अपने-अपने बैनर के तले सार्वजनिक स्थलों या हॉल में योग दिवस का भव्य आयोजन कर उसमें अधिक से अधिक लोगों को सहभागी बनायें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !