Breaking News

देश मना रहा जेष्ठ महा मंगल महोत्सव, कई जगह भंडारे का भव्य आयोजन

माल/लखनऊ (रामकिशोर रावत) : क्षेत्र में मनाया गया बड़ी धूमधाम से चतुर्थ मंगलवार जगह-जगह पर गूंजे पवन पुत्र के जयकारे तथा बड़ी संख्या में भक्तों ने हनुमान मंदिरों में हवन पूजन कर विशाल भंडारों का आयोजन किया ।

जिसमें गहदो में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा प्रबंधक अशोक कुमार बाजपेई अपने पूरे स्टाफ के साथ भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया शाखा प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि हम अपने ग्राहकों को बैंक की तरफ से चतुर्थ मंगलवार की शुभकामनाएं देते हुए सभी बैंक ग्राहकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

उधर दूसरी तरफ रहटा ग्राम में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां पर हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया प्रसाद सामग्री में अनेक प्रकार के व्यंजन बांटे गए जैसे चौमिन माइक्रोनी पूड़ी सब्जी कढ़ी चावल बूंदी रायता व छोला भटूरा आदि जिसमें आयोजन कर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया जैसे पूर्व प्रधान रामानंद नरेंद्र पाल सिंह, बिंदू सिंह, चित्रा सिंह ,बबलू श्रीवास्तव, शैलेंद्र ,संजय सिंह ,सुशील गुप्ता ,रामकिशोर कोटेदार धर्मपाल सिंह बग्गा सिंह जितेंद्र सिंह भूपेंद्र गुप्ता जिसमे मुख्य रुप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुवँर माधवेन्द्र देव सिंह व मंडल उपाध्यक्ष नेकपाल यादव तथा योगेंद्र सिंहआदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वही माल कस्बे में दर्जनों जगह पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वही रामनगर गांव निवासी राकेश कुमार बीडीसी ने भी भंडारे का आयोजन किया वही ग्राम भवानीपुर गांव में भी मूलचंद व दिनेश कुमार पारा ने भी भंडारे का आयोजन किया जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान किया।


श्रद्धालुओं की मानें तो पूरे विश्व में हिंदुस्तान बन रहा जेष्ठ माह महोत्सव क्योंकि जेष्ठ माह में इतनी अधिक गर्मी होने के बावजूद भी प्रत्येक व्यक्ति की आत्मा के अंदर ईश्वर के प्रति इतना प्रेम भाव दिन पर दिन देखने को मिल रहा है क्योंकि जब की जेष्ठ माह में इतनी गर्मी के चलते लोगों को ईश्वर की परम अनुकंपा के चलते लोगों को अधिक से अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है तथा सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगने लगती है लोगों से बातें करने पर पता चला कि आने वाले समय में प्रत्येक जेष्ठ माह को जेष्ठ माह मंगल महोत्सव के नाम से मनाया जाने लगेगा।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …