पटना (संजय कुमार मुनचुन) : पटना एयरपोर्ट के बाहर इंडिगो के लोडर कर्मचारी कल यानी बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे. इंडिगो अपलोडर कर्मचारियों की मांग है कि इनकी वेतन में इजाफा किया जाए. जब तक वेतन में इजाफा नहीं होगा तब तक ये लोग काम पर नहीं लौटेंगे. दरअसल पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की कुल 44 फ्लाइट आती और जाती है. जिसमें 19 फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की है. लेकिन इंडिगो एयरलाइंस के अपलोडर कर्मचारियों का वेतन अन्य एयरलाइंस के मुकाबले काफी कम है.

बता दें कि आज से ही पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो अपलोडर कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया है. इससे पहले करीब 3 महीने पहले भी कर्मचारिओं ने काम बंद किया था, तब इंडिगो एयरलाउंस की तरफ से कहा गया था कि बाद में वेतन बढ़ा दिया जाएगा.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
लेकिन वेतन में इजाफा अब तक नहीं किया गया है. सो इंडिगो अपलोडर ने भूख हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है.
जानकारी के मुताबिक इंडिगो लोडर कर्मचारी का वेतन करीब 8 हजार, जबकि गो एयर- करीब 12 हजार, स्पाइस जेट- करीब 15 हजार, एयर इंडिया- करीब 18 हजार रूपये है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !