पटना (संजय कुमार मुनचुन) : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू प्रसाद का 72वां जन्मदिन को युवा राजद ने सामाजिक न्याय दिवस के रूप में पूरे प्रदेश में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

युवा राजद ने राज्य के विभिन्न जिलों में अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कई स्थानों पर केक काट कर लालू जी का जन्मदिन मनाया गया है। वहीं अनेक स्थानों पर दलित बस्तियों में मिठाई, फल व वस्त्र बांटे गये हैं। विभिन्न मंदिरों – मस्जिदों में पूजा पाठ और इबादत कर उनके स्वस्थ और लंबी जीवन की कामना की गई है।
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई
इस अवसर पर युवा राजद द्वारा कुम्हरार पटना के दलित बस्तियों में राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव एवं युवा राजद के महानगर कार्यकारी अध्यक्ष रामराज कुमार ने संयुक्त रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया और लालू जी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। इस अवसर पर युवा राजद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा एक-दूसरे को मिठाई और केक खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। मौके पर महानगर युवा राजद के कार्यकारी अध्यक्ष रामराज कुमार के नेतृत्व में गरीब बच्चों और बच्चियों के बीच कॉपी, पेंसिल, चॉकलेट, मिठाई वितरण किया गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश पासवान,युवा राजद के प्रदेश महासचिव शिवराज कुमार,सौरव रंजन,मुकेश गुप्ता,सौरव बाबू,पंकज यादव,जेम्स कुमार,ओमप्रकाश चौटाला,सहित दर्जनों युवा राजद नेता मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !