
राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, वित विहीन शिक्षकों, सहायकों, सफाई कर्मचारियों आदि को कम से कम 5000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाए।श्री लल्लू ने कहा है कि कोरोना महामारी ना केवल लोगों की जान ले रही है बल्कि उनका व्यवसाय और रोजी रोटी के साधन भी छीन रही है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जारी एक रिपोर्ट बताती है कि महामारी की वजह से भारत के करीब 40 करोड लोग गरीबी के गर्त में डूबने की कगार पर है । इस रिपोर्ट में कहा गया है आने वाले समय में करीब 20 करोड़ लोग अपनी आजीविका खो देंगे।उन्होंने कहा है कि वित्त विहीन शिक्षकों, सहायकों, सफाई कर्मचारियों, चपरासियों आदि की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है, ऐसे में इनकी मदद की जाए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !