डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के प्रश्नपत्रों में बदलाव किया है। विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में अब 20 फीसदी ऑब्जेक्टिव सवालों के जवाब देने होंगे। पहले केवल 10% ऑब्जेक्टिव सवाल ही परीक्षा में आते थे। यह नियम इसी सत्र यानी 2020-21 से सीबीएसई में लागू होने जा रहा है। सीबीएसई का यह आदेश ज्यादातर स्कूलों में पहुंच चुका है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
तराई प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष बीबी भट्ट ने बताया कि आदेश के मुताबिक, कोरोना वायरस के चलते 29 विषयों की प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा स्थगित की गई है। स्थगित की गई इन विषयों की परीक्षा में यह नियम लागू नहीं होंगे।

बताया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में वस्तुनिष्ठ प्रश्न इसी सत्र से शुरू किए गए हैं। इसी के साथ ही बोर्ड ने विभिन्न विषयों के अध्यायों में भी बदलाव किया है। सेकेंडरी स्तर पर रसायन विज्ञान के सॉलिड स्टेट चैप्टर में पी ब्लॉक के 15 ग्रुप टॉपिक्स 11वीं से हटाकर 12वीं कर दिया है।

सीबीएसई बोर्ड ने सेकेंडरी लेवल पर मैथ के सिलेबस में एप्लाइड मैथमेटिक्स का एक नया विकल्प जोड़ दिया है। इस विषय को वर्तमान सत्र 2020-21 से ही लागू किया है। जिन स्टूडेंट्स ने 10वीं में बेसिक गणित पढ़ी है, वे 11वीं में एप्लाइड मैथ का विकल्प चुन सकते हैं।

तराई प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष बीबी भट्ट ने कहा, ‘केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं व 12वीं के प्रश्नपत्रों में बदलाव करते हुए अब 10 के स्थान पर 20 फीसदी ऑब्जेक्टिव सवालों को लागू किया है। जिसे सत्र 2020-21 में लागू कर दिया गया है।’
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !