तबलीगी जमात से वापस लौटे लोगों की वजह से कोरोना मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है।
राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
उत्तर प्रदेश में तबलीगी जमात से वापस लौटे लोगों की वजह से कोरोना मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। शनिवार को 40 और मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टी हुई। इनमें से आगरा में 25, गोरखपुर में 6, नोएडा में 5 और बास्ती में 4 मरीज शामिल हैं। इन 40 मरीजों में 24 लोग तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 219 हो गया है, जिसमें पश्चिमी यूपी में ही 139 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
नोएडा में कोरोना के पांच नए मरीजों की पुष्टि। चार मरीज जेजे कालोनी में मिले जबकि एक व्यक्ति ग्राम वाजिदपुर सेक्टर 135 नोएडा सदर तहसील के अंतर्गत कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद अब नोएडा में कोरोना पीडितो की संख्या 55 हो गई है।आगरा में 25 नए मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टी हुई। इनमें से 24 जमाती है। डीएम ने की पुष्टी।
हाथरस में सासनी की मस्जिद में तीन दिन पहले पकड़े गए 12 जमातियों में से चार की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इनमें से तीन बंगाल और एक झारखंड निवासी है।महराजगंज में छह कोरोना पॉजिटिव के 23 परिजनों को पुलिस ने लाकर जिला अस्पताल के महिला अस्पताल में बने क्वारंटाइन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।महराजगंज में तबलीगी मरकज से आए 21 में से 6 लोग कोरोना पॉजिटिव। बीआरडी मेडिकल कालेज से मिली जांच रिपोर्ट के बाद इन इन सभी को मिठौरा सीएचसी में बने कोरोना आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इन सभी पर पहले ही केस दर्ज हो चुका है।

इससे पहले, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में निजामुद्दीन के मरकज में तबलीगी जमात में शामिल होकर लौटे 48 जमातियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। शुक्रवार ऐसा दिन रहा जिस दिन अभी तक यूपी में एक साथ सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 48 लोग पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग इन सभी की जांच कराएगा और अभी तक 600 से अधिक लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे भी जा चुके हैं। उधर, नोएडा में 5 और मरीज कोरोना वायरस का पाया गया है तथा यहां अभी तक सर्वाधिक 55 मरीज हैं। नोएडा के अलावा आगरा में 45 ; मेरठ में 25 ; सहारनपुर में 13 ; लखनऊ व गाजियाबाद में 10-10 ; कानपुर में 7 ; बरेली व शामली में 6 ; बस्ती में 5 ; आजमगढ़ व फिरोजाबाद में 4 ; बुलंदशहर में 3 ; प्रतापगढ़, वाराणसी व पीलीभीत में 2 ; जौनपुर, बागपत, हापुड़, गाजीपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, मुरादाबाद व लखीमपुर खीरी में 1-1 मरीज शामिल है। इस तरह कुल 24 जिलों में अब 178 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उधर दूसरी ओर शुक्रवार को नोएडा में अस्पताल में भर्ती दो और मरीजों को छुट्टी दी गई। अबतक 19 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें आगरा के आठ, नोएडा के आठ, गाजियाबाद के दो और लखनऊ का एक मरीज शामिल है।
उत्तर प्रदेश में अभी तक कुल 4006 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं और इसमें से 3635 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें कोरोना वायरस नहीं पाया गया। वहीं 197 मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।368 मरीज हुए भर्ती, 15905 संदिग्ध मरीज हुए चिन्हित यूपी में शुक्रवार को विभिन्न अस्पतालों में कोरोना वायरस के 368 संदिग्ध मरीजों को भर्ती करवाया गया। वहीं 15905 मरीज मिले जो 28 दिनों के भीतर विदेश यात्रा कर वापस लौटे हैं। इन्हें रैपिड रिस्पांस टीम के माध्यम से चिन्हित किया गया है। अभी तक 58 हजार से अधिक लोग ऐसे चिन्हित किए जा चुके हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !