Breaking News

पूर्व एडीएम राजीव पांडे को समान अधिकार पार्टी की यूपी कमान

आगरा। उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अनुभवी अधिकारी रहे राजीव पांडे ने अब सार्वजनिक जीवन में राजनीति के जरिए नई भूमिका संभाल ली है। सोमवार को आगरा कैंट स्थित समान अधिकार पार्टी कार्यालय में उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने उन्हें उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।

प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए राजीव पांडे सिटी मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी और अतिरिक्त आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को सशक्त विकल्प के रूप में स्थापित करना है।

कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें सतीश भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष समोद कुमार पचौरी, प्रदेश संगठन मंत्री दयाशंकर शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति शर्मा, आशीष गौतम, सौरभ मुद्गल और बन्नू लाल दिवाकर प्रमुख रूप से शामिल थे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …