Breaking News

विश्व हिन्दू महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, चार पुलिसकर्मी निलंबित

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह विश्व हिन्दू महासभा के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष  रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बच्चन मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तभी हजरतगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। रणजीत बच्चन की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने रणजीत बच्चन के सिर में कई गोलियां मारी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कातिलों की तलाश में जुट गई है।

इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले रणजीत बच्चन हजरतगंज इलाके की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे। सीडीआरआई के पास बदमाशों ने गोली उन्हें गोली मार दी। इस घटना में उनके भाई के हाथ में भी गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में एडमिट किया गया है। राजधानी के सबसे व्यस्त इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई है। सुबह-सुबह हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है।


– जांच के लिए छह टीमें गठित
लखनऊ पुलिस कमिशन्नर सुजीत पांडेय ने रणजीत बच्चन हत्याकांड की जांच के लिए छह टीमें गठित की है। पुलिस उनसे जुड़ी हर गतिविधियों के बारे में पता कर रही है। वहीं उनके सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं। दूसरी तरफ उनके यहां आने-जाने वाले और परिवार के अन्य लोगों से भी पुलिस की टीम जानकारी इकट्ठा कर रही है।


– सपा ने मांगा योगी सरकार का इस्तीफा
विश्व हिन्दू महासभा के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष  की हत्या के बाद सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने इस घटना को लेकर सीधे योगी सरकार पर निशाना साधते हुए इस्तीफा मांगा है। पार्टी का कहना है कि लखनऊ में दिनदहाड़े इस हत्या के चलते आम लोगों में दहशत का माहौल है। यूपी में सरकार और पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है इसलिए इस सरकार को फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए।


– हिंदू संगठन से जुड़े दूसरे नेता की लखनऊ में हत्या


हाल के महीनों में राजधानी लखनऊ में यह हिंदू संगठन से जुड़े दूसरे नेता की हत्या है। इससे पहले बीते साल अक्टूबर में बदमाशों ने हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की खुर्शेदबाद इलाके में 18 अक्टूबर को गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस मामले के तार गुजरात तक जुड़े थे। उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गुजरात से हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल यह मामला फास्टट्रैक कोर्ट में है। पुलिस ने इस हत्याकांड में 13 लोगों को आरोपी बनाया है। इन पर  हत्या, आपराधिक साजिश रचने, साक्ष्य छिपाने, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, आरोपियों को संरक्षण देने, फर्जी दस्तावेज बनाने और आईटी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। 

– हत्यारोपित का फोटो वायरल 50 हजार रुपए नगद इनाम 

लखनऊ में विश्व हिन्दू महासभा के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन  हत्याकांड में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। आरोपी का फोटो जारी करने के साथ ही हत्यारोपित की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …