मलिहाबाद/लखनऊ (कमलेश वर्मा) : मलिहाबाद के स्थानीय कस्बे में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा। इसके बाद अपनी बहन के मिलकर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर मायके वालों को भेज दी। पीडिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।

ठाकुरगंज निवासी ऊषा रस्तोगी ने बताया करीब एक साल पहले बेटी स्रष्टि की शादी मलिहाबाद के सैय्यवाडा निवासी संदीप सोनी के साथ की थी। शादी के बाद से ही संदीप व उसकी बहन बसन्ती स्रष्टि को दहेज़ के लिए परेशान करने लगे और मारपीट करने लगे। ऊषा ने बताया दो दिन पूर्व सन्दीप और बसन्ती ने स्रष्टि को बेहरमी से पीटा और अश्लील
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वीडियो बनाकर उनके छोटे बेटे के मोबाइल पर भेजकर स्रष्टि को मायके ले जाने की धमकी दी। ऊषा ने वीडियो दिखाकर मलिहाबाद पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी सन्दीप को हिरासत में लेकर पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।इंस्पेक्टर सियाराम वर्मा ने बताया कि संदीप सोनी,बहन बसन्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !