Breaking News

घोटालो पर जवाब दे सरकार – लल्लू

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने आरोप लगाया है कि बेहतर प्रदेश बनाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने यूपी को घोटाला प्रदेश बना दिया है। सरकार जीरो टॉलरेन्स की बात कर रही है लेकिन नित्य नए घोटाले टीवी और अखबारों की सुर्खियां बन रहे हैं। ऐसे में सरकार की जवाबदेही बनती है कि घोटालों पर जनता के बीच जवाब दे।
प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को जारी बयान में कहा है कि हाल में ही युवा कल्याण, पीआरडी में लगभग 25 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। श्री लल्लू ने कहा कि बाराबंकी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत लगभग तीन करोड़ का घोटाला हुआ है।

बाराबंकी में हर चौथा शौचालय सिर्फ कागजों पर है। जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों की जांच करने पर सत्यता सामने आयी है कि 9333 शौचालय की जगह 7774 शौचालय ही मात्र बने मिले। 548 शौचालयों का पैसा अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत की भेंट चढ़ गया।इसी प्रकार राज्य भंडारागार निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से हुए लगभग 12 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। पंचायती राज विभाग में परफार्मेन्स ग्रान्ट में 700 करोड़ रुपये का घोटाला सार्वजनिक हुआ है लेकिन अभी तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …